Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। आगामी 1 अप्रैल को शहीद हेतराम गोदारा का 7वां शहादत दिवस है ओर गांव सोनियासर में उनकी स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान की किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में सहायक बनने का आह्वान करते हुए अधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा व सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए शहीद की स्मृति में आयोजन को विशेष बताया। विमोचन के दौरान राजाराम गोदारा, कालूराम बाना, राजेंन्द्र स्वामी, जावेदखान, दीनदयाल जाखड़, गजेन्द्र माली, आमिरखान, प्रकाश गांधी, पार्षद विक्रमसिंह, पूरनाथ सिद्ध, सुरेश, कालूराम, विमल नाई, सदाम क्यामखानी, रोहित यादव,नानूराम देरासरी सहित अनेक स्वंय सेवक मौजूद रहें। सभी ने शहीद हेतराम अमर रहें के नारे भी लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने किया पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल व तहसीलदार कुलदीप मीणा ने किया पोस्टर का विमोचन।