Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। बीकानेर में आज किसान मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा करेंगे और कल सुबह साढ़े आठ बजे सीएम भजनलाल शर्मा मेले का अवलोकन करने बीकानेर पहुंचेगे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि व एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने सोमवार को आयोजन स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम की सुरक्षा के 1500 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन मुस्तैद है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में भी कार्मिक अर्लट मोड पर है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने पालिका कार्मिकों को घुमचक्कर व सर्विस रोड को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश दिए है। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर सहित सफाई कार्मिकों का दल कार्य में जुटा है। बता देवें जयपुर से बीकानेर बड़ी संख्या में नेता व अधिकारी सड़क मार्ग से श्रीडूंगरगढ़ के रास्ते बीकानेर पहुंचेगें और इसके लिए शहरी क्षेत्र के हाइवे को चमकाया जा रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस सहित बिजली, पानी सहित सभी विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका एसआई करवा रहें कार्मिकों से साफ सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम दौरे को लेकर घुमचक्कर के आस पास व सर्विस रोड की सफाई में जुटे कार्मिक।