Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

39 पव्वे जब्त, आरोपी हुआ फरार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि गश्त के दौरान हेमासर रोही में एक कट्टे में 39 पव्वे देशी अवैध शराब के पव्वे जब्त किए। वहीं आरोपी जैतासर निवासी गोपीगर गोस्वामी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी गई है।
रेल पटरियों पर मिला अज्ञात शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में खिदमतगार खादिम सोसायटी की ओर से रिपोर्ट पेश कर पुलिस को सूचना दी गई लालगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली पटरियों पर 20 मार्च को एक अज्ञात पुरूष का शव पटरियों के बीच पड़ा मिला है। इस शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव के वारिसान की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रूपाराम को सौंप दी है।
कीटनाशक पी लेने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में झझू रोही में काश्तकार रहने वाले चक 2 जीएमबी निवासी रामदेव पुत्र श्रीचंद नायक ने पुलिस को बताया कि उसका 38 वर्षीय भाई गोविंदराम 22 मार्च को भूलवश कीटनाशक का डिब्बा उठाकर पी लिया जिसकी ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गजेंद्रसिंह को सौंप दी है।
बिजली तार टूटकर गिरने से युवक हुआ अकाल मौत का शिकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में दण्डकला निवासी 75 वर्षीय उतमाराम पुत्र हिम्मताराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई का 24 वर्षीय बेटा महेशाराम पुत्र दिवंगत जोगाराम जाट 22 मार्च की रात करीब 9-10 बजे खेत में फव्वारों की पाईप लाईन बदलने के लिए गया। उसी दौरान 11 केवी की तार टूटकर गिरने से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ताऊ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दी गई है। परिजनों ने मौत के बाद बज्जू अस्पताल के बाहर धरना लगाया जो शाम को अधिकारियों के आर्थिक सहयोग के आश्वासन के बाद हटाया गया।