Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 16.32.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। शेरमल सोना देवी चेरीटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शहीद दिवस के मौके पर रविवार को सेसोमूं स्कूल में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक हुआ जिसमें लगभग 188 लोंगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ डॉ. गौरव गोम्बर एवं डॉ. मीनाक्षी गोम्बर ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने उपस्थित लोगों को इस शिविर के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। ट्रस्टी पद्मा मूंधड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक हो सकें। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञा), मारवाड हॉस्पिटल, बीकानेर के डॉ. प्रमोद नारंग (लेप्रोस्कोपिक एवं सर्जरी विशेषज्ञ), तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर से डॉ. अमित सेठिया (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौरव सिंघल (दंत रोग विशेषज्ञ), और जी. एन. एम. परमेश्वर भादू शामिल हुए। शिविर के समापन पर स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने सभी चिकित्सकों, शिविर में आए लोगों और ट्रस्ट के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सेसोमूं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर माली, सुभाषचन्द्र शास्त्री, मंजू शास्त्री, रूपचन्द सोनी, रामनिवास बेनिवाल, घनश्याम गौड़, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहें। इस शिविर में स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों ने भी अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर किया नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रस्ट के सदस्यों व चिकित्सकों द्वारा शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के साथ प्रारंभ हुआ शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 118 मरीजों ने चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ गौरव गोम्बर से परामर्श लेने पहुंचे बच्चों के साथ परिजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला रोग विशेष डॉ मीनाक्षी गोम्बर ने परामर्श लेने पहुंची महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ गौरव सिंघल ने दी शिविर में सेवाएं, दंत रोगियों को दिया परामर्श।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पहुंचे मरीजों ने भी ट्रस्ट व चिकित्सकों का आभार जताया।