Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 11.39.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

स्कूल परिसर के पास बजाई डेक, पुलिस ने पहुंचाया हवालात।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को सरदारशहर रोड पर स्थित एक स्कूल परिसर के सामने तेज आवाज में स्पीकर बजा रहें एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने गांव बाना निवासी रामनिवास को गिरफ्तार कर डेक मय स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त किया। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दे दी है।

जुआ खेलते हुए दो को गिरफ्तार कर जब्त किए नगदी व ताश पत्ते।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने शनिवार दोपहर को गश्त के दौरान गांव पूनरासर में हनुमानजी मंदिर के सामने वाली आम गली में तोश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया। पवन कुमार ने बताया सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहें देवनाथ सिद्ध व जगनाथ सिद्ध को पकड़ कर 1010 रूपए नगदी व 52 ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।

धूम्रपान बेचने के आरोप में एक अरेस्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर एक स्कूल के सामने धूम्रपान बेचने के आरोप में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बिग्गाबास निवासी समीरसिंह को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से 2 पैकेट सिगरेट, एक पुड़ा देसाई बीड़ी जब्त की। आरोपी के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।