Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 11.18.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। रविवार सुबह शहीद हेमू कालानी पार्क में शहीद हेमू कालानी जन्म जंयती अवार पर शहीद अमर रहें के नारों के साथ भारत माता के जयकारे गूंज उठें। स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी की प्रतिमा को फूल माला पहना कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। समाज के वरिष्ठ नागरिक गोधरनलाल खट्टानी ने शहीद प्रतिमा को तिलक लगाकर फूलमाला पहनाई। सिंधी समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि देश की आजादी के संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिंधी समाज के शहीद हेमू कालानी का जन्म 23 मार्च 1923 को हुआ और आज शहीद दिवस के दिन उनकी 102वीं जन्म जयंती है। इस दौरान सिंधी समाज मंत्री अशोक वासवानी, पंडित मनोज उपाध्याय, दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी, कन्हैयालाल रिझवानी, कारूमल धनवानी, मुरलीधर संगवानी, भागचंद संगवानी, विनोद रिझवानी, हेमराजजी खट्टनाणी, धर्मेंद्र संगवानी, जसवंत संगवानी, टोनी वाधवानी, खुशी बजाज, पंडित मनोज उपाध्याय सहित अनेक नागरिक मौजूद रहें। सभी ने शहीदों को याद कर नमन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालानी पार्क में सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिकगोधरनलाल खट्टानी ने किया स्वतंत्रता सेनानी का तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान समाज के अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें व सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए।