Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2025। शनिवार को जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड द्वारा भाजपा कार्यालय पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। दोनों ही नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केसर तिलक लगाया व कुशलक्षेम भी पूछी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा नेता शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सारस्वत ने सीएम सहित मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को होली की बधाई दी। युवा एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, चेनरूप, श्रीराम आदि ने जयपुर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम व संगठन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, सहित अनेक पार्टी नेता व पदाधिकारी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधायक शामिल हुए पार्टी कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा संगठन के पदाधिकारी पहुंचे सीएम काे बधाई देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्टी अध्यक्ष ने लगाया धायल को केसर तिलक, कार्यकर्ताओं ने दी सीएम सहित अध्यक्ष को बधाई।