Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सीने में दर्द उठने पर परिजन ले गए अस्पताल, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक के सीने में दर्द उठा और परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। विश्वकर्मा गेट के बाहर रहने वाले विष्णुलाल पुत्र मोमीचंद वाल्मिकी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका भतीजा 33 वर्षीय दीनदयाल वाल्मिकी पुत्र विजेंद्र कुमार वाल्मिकी के सीने में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे दर्द उठा। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने पीबीएम रेफर कर दिया। पीबीएम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंप दी है।
कीटनाशक के असर से 16 वर्षीय किशोरी की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाना क्षेत्र के गांव बांगड़सर निवासी गंगाराम पुत्र भींयाराम मेघवाल ने पुलिस को जानकारी दी उसकी पुत्री 18 मार्च को शाम 6 बजे उसकी पुत्री पूजा चने के खेत में स्प्रे कर रही थी। किशोरी ने भूलवश चने खा लिए और जिसका जहर चढ़ने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पीबीएम में भर्ती करवाया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच आलोक सिंह को दी है।
मोटरसाइकिल से स्लीप होकर गिरे युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाना क्षेत्र के गांव घटू निवासी गोविंदराम पुत्र संतुराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके मामा का लड़का गाढ़वाला निवासी सीताराम पुत्र मांगीलाल अपनी बाइक पर जा रहा था। गुरूवार रात करीब 2 बजे पलाना पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल फिसलने से उसे गंभीर चोटें आई जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने भुआ के बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल टीकूराम को दी है।