Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। पूरे अंचल में  बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के समूहों में शुक्रवार को जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। नवविवाहिताओं में भी गणगौर पूजन का विशेष महत्व है। युवतियों ने सुबह दूब व फूलों से गणगौर का पूजन किया व दिन में गणगौर व ईसर को खूब सजाया गया। युवतियों व महिलाओं ने स्वयं भी अलग अलग थीम पर सज धज कर ढोल थाली के साथ गणगौर का घुड़ला घुमाया। गली-गली में घुड़ला के गीत गूंजते सुनाई दिए और युवतियों की टोलियांं गणगौर लेकर घुमते नजर आई। बालिकाओं के विभिन्न ग्रुप खूब हंसी ठिठोली करते नजर आए। घरों में गीतों पर खूब नृत्य किया गया। सभी घरों में गणगौर को प्रसाद का भोग लगाया गया व खूब मिठाइयां बांटी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने सुबह फुलड़ो व फुलों से किया गणगौर का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में घर घर खूब गाए गणगौर के गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों व बालिकाओं में नजर आया गणगौर उत्सव का उल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में युवतियां ने अलग अलग थीम में सज धज कर घुमाया गणगौर का घुड़ला, महिलाओं ने घरों में किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में युवतियों व बालिकाओं ने सजाया मराठी रूप, खूब उल्लास के साथ गाए गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में गणगौर उत्सव मनाया हर उम्र वर्ग की महिलाओं ने, खूब हुई प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में घर घर घुमाया घुड़ला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाएं भी खूब प्रसन्न होकर शामिल हुई गणगौर उत्सव में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने खूब लिया गणगौर घुड़ले का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दंपति ने जोड़े सहित लगाई गणगौर के धोक, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में महिलाओं ने उत्साह के साथ किया गणगौर का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गूंजे गणगौर के गीत, ढोल थाली पर खूब थिरकीं युवतियां।