Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। रात चार नवयुवक घुमचक्कर के पास एक होटल में खाना खाने पहुंचे और होटल से निकल कर लौटते हुए जिंदल पाइप फैक्ट्री के सामने तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई व चौथा पीबीएम में मौत से संघर्ष कर रहा है। बीकानेर से 21 किलोमीटर दूर गंगानगर रोड पर स्थित गांव गैरसर निवासी 17 वर्षीय युवक रेवंतराम पुत्र भगवानाराम मेघवाल अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय रामलाल पुत्र छोटूराम व अपने पड़ौसी दोस्त 18 वर्षीय जीतूराम पुत्र अर्जुनराम मेघवाल के साथ बुधवार देर शाम को गांव से रवाना हुआ। तीनों ने अपने शेरूणा निवासी दोस्त 17 वर्षीय नेमीचंद पुत्र कानाराम मेघवाल को साथ लिया और श्रीडूंगरगढ़ आ गए। यहां देर रात चारों ने एक होटल में खाना खाया और होटल से निकल कर लौटते हुए करीब 2 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और इनके शव क्षत विक्षत हो गए। मृतक रेवंतराम, जीतूराम व नेमीचंद के शव लेने परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है। वहीं घायल रामलाल बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में कोमा में है। सभी रिश्तेदार व जानकार उसके जीवन के लिए मन्नतें मांग रहें है। गैरसर सहित गांव सेरूणा में भी नौजवानों की मौत से शोक की लहर छा गई है।
दुर्घटनास्थल पर भयंकर आवाज हुई तो यहां आस पास के खेतों से लेखराम सायच, सुल्तान दईया, लालचंद सिंवर और राजू पारीक मौका स्थल पर पहुंचे। घटना देखकर सभी का ह्रदय सिहर उठा और आंखे नम हो गई। लेखराम ने बताया कि संभवत किसी बड़े वाहन की टक्कर से युवक कुचले गए थे। इन्होंने तत्परता से एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस हैड कांस्टेबल संदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ आगे की कार्रवाई की। संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर स्थित एक होटल में चारों ने खाया खाना, तीन मृतकों की ये सेल्फी बनी जीवन की आखिरी सेल्फी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल रामलाल कर रहा है जीवन के लिए पीबीएम में संघर्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक का सिर हुआ धड़ से अलग, एक का सिर कुचला गया, तीसरे भी गम्भीर चौटे आने से मौके पर हुई मौत, चौथे को पहुंचाया पीबीएम।