Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250320-WA0012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। रात करीब 2.30 बजे हेमासर से दो किलोमीटर पहले एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी। चारों युवक एक बाइक पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। घायल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों शवों को लखासर टोल की एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। टोल कार्मिकों ने क्षतिग्रस्त बाइक को श्रीडूंगरगढ़ थाने में रखवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों बाइक सवार गैरसर निवासी बताए जा रहे है और श्रीडूंगरगढ़ से गांव बापेउ जा रहे थे। पूरी खबर के लिए पढ़ते रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स…