Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-15 at 15.39.02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पशु सामने आ जाने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दुर्घटना में अपनी जान गवां दी। मुंडसर निवासी हड़मानाराम पुत्र रूघाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय महावीर प्रसाद होली के दिन गुरूवार को मोटरसाइकिल पर मूंडसर से सींथल जा रहा था। रास्ते में अचानक पशु आ जाने के कारण बाइक का एक्सीडेंट हो गया जिससे उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच एसआई लक्ष्मणसिंह को दी गई है।

कीटनाशक की चपेट में आने से युवक की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू थाने में रविंद्र गोदारा पुत्र देवीलाल निवासी मनाफरसर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 30 वर्षीय गोपाल गोदारा खेत में होली के दिन स्प्रे कर रहा था। कीटनाशक के असर से गुरूवार रात 11 बजे वह बेहोश हो गया और परिजनों ने उसे पीबीएम ले गए जहां रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बड़े भाई की रिपोर्ट पर शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज करवा जांच एसएचओ धर्मवीर को दी है।

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाना क्षेत्र में एक युवक ने होली के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव हंसासर निवासी नरूराम पुत्र रूपाराम लूहार ने पुलिस को सूचना दी कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय सीताराम लूहार मानसिक रूप से कमजोर था। युवक ने होली के दिन गुरूवार को घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामकेश मीणा को दी है।