Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। होली की धूम मची हुई है और बुधवार को विश्व प्रसिद्ध तोलियासर भैरव दरबार में रंगारंग फागोत्सव का आयोजन उल्लास व उमंग के साथ संपन्न हुआ। यहां श्रीभैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा तोलियासर भैरव दरबार में आयोजित इस फागोत्सव मास्टर नानू ने भजनों की प्रस्तुतियां दी और भैरव भक्त जमकर झूमे। करीब तीन घंटों तक मंदिर प्रांगण में चले इस कार्यक्रम में 2 क्विंटल गुलाल व 5 क्विंटल फूल श्रद्धालुओं पर बरसाए गए। बड़ी संख्या में युवा समारोह में पहुंचे और भाग लिया। इस दौरान सुरेंद्र सेठिया, रतनलाल गंग, देवेंद्र उपाध्याय, विमल चुरा, दीपक सेठिया, पवन उपाध्याय, अशोक झाबक, मनीष बोथरा, आनंद सोनी, मोहित सोनी, सनातन सोनी, आदर्श व्यास, बटुक बोहरा, विष्णु दाधीच, जय बाहेती, कमल चुरा, हनुमान नाई, छोटू नाई आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे एवं सैंकड़ों की संख्या में महिला श्रृद्धालु भी बाबा के दरबार में पहुंची।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव दरबार में बरसाया गया गुलाल, इत्र और गुलाब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां भी हुई शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसिद्ध भैरव भजन गायक मास्टर नानू, बाबा बर्फानी ने गाए भजन, झुमे श्रृद्धालु।