Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। विधानसभा में मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने किसान हित में सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर में रिकॉर्ड खरीद की गई है। विधायक ने कहा कि इस समय संगठित गिरोह किसानों के भेष में पैदा हुए है जो किसानों का शोषण कर रहा हैं। सपोर्ट प्राइस खरीद केंद्र पर किसान माल को लेकर जाते हैं तो संगठित गिरोह के लोग उनका नंबर नहीं आने देते और अपने-अपने माल तुलवाते रहते हैं। किसान 10 दिन तक लाइन में लगाकर अपना माल बाजार में भेज देते हैं। उसी माल को खरीद कर उसमें कचरा मिलाकर 3500 से 4000 क्विंटल का माल 6800 के भाव पर सरकार को भेजा जा रहा है। सरकार उस माल को लेकर 200 से 300 किलोमीटर दूर गोदाम में लगाया जाता है जिसमें बहुत ज्यादा किराया पड़ जाता है। वह मूंगफली सरकार को लगभग ₹10000 प्रति क्विंटल पड़ती है उन्होंने मूंगफली खरीद में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है इस पर सरकार को सोचना चाहिए। विधायक सारस्वत ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों से माल लगने वाले गोदाम की दूरी 30 से 50 किलोमीटर के अंदर हो ताकि जल्दी माल लगा दिया जाए, किसानों के भुगतान में देरी नहीं हो। क्रय विक्रय व सहकारी समितियां में बरसों पुराने पदाधिकारी बैठे हैं उनका तुरंत चुनाव करवाया जाए। सहकारी समितियां जिन्होंने बड़ा भ्रष्टाचार किया है उनकी जांच करवा कर उनको निलंबित किया जावे ,हो सके तो टर्मिनेट किया जावे। किसानों का हक मारने वाली उस प्रजाति गैंग के सदस्यों को चिन्हित कर उन पर भी कार्यवाही की जावे। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस मूंगफली खरीद केंद्र घोटाले की निष्पक्ष जांच हो तथा लिप्त कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ़ तुरंत कार्रवाई की जावे।  देखें वीडियो https://www.facebook.com/share/v/1BJuA3F3oh/