Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2025। कस्बे में एक सुनार की दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट कर सोना ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। मोमासर बास निवासी मदनलाल पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने बाना निवासी हरिकिशन पुत्र भगवानाराम सोनी, उसके बेटे कन्हैयालाल, श्रवण व नोखा निवासी हरिकिशन के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सोने के आभूषणों का निर्माता है। शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे अपनी दुकान में बैठा था। तभी कन्हैयालाल सोनी आया और गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने अपने भाई श्रवण को बुलाया श्रवण उसके पिता हरिकिशन व नोखा निवासी हरिकिशन सोनी आए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसपर एसिड फैंका जिससे वह साइड हटकर बच गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए 80 ग्राम सोने की डली व 60 ग्राम सोने की तैयार आड जबरन जेब में डाल ली। गला पकड़कर बाहर दुकान के बाहर लाए और गली में मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन छीन ली। आरोपी उसकी दुकान से सीसीटीवी का डीवीआर निकाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।