Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। क्षेत्र में से बीकानेर नीमराना विद्युत लाइन खिंची जा रही है। जिसमें गांव डेलवां, लाधड़िया, उदरासर, सुरजनसर व आड़सर की रोही के खेतों में से 765 केवीए की विद्युत लाइन खिंचने व टावर खड़े करने का कार्य जारी है। इस दौरान प्रभावित भूमि मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग गुरूवार को कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने की है। भादू ने जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि टाटा एनर्जी कंपनी द्वारा बीकानेर से नीमराना की ओर विद्युत लाइन खिंची जा रही है। इस लाईन में आ रहें गांव डेलवां, लाधड़िया, उदरासर, सुरजनसर व आड़सर की रोही में से लाइन खींचकर खेतों में टावर खड़े किए जा रहें है। इस लाईन में जिन किसानों की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है उन्हें कंपनी द्वारा ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों में निर्धारित विभिन्न दरों के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। भादू ने शिकायत करते हुए कहा कि कंपनी के प्रतिनिधि किसानों को गुमराह व बहला फुसलाकर कर किसानों का शोषण कर रहें है। कंपनी द्वारा नाममात्र का मुआवजा देकर भारत सरकार के नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से कंपनी के प्रतिनिधि को उचित मुआवजा देने के लिए पाबंद करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को पूरा मुआवजा देने की मांग की।