Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में साहित्यकार वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ की भगवती पारीक “मनु” की कहानी “प्रेम, मर्यादा और परिवार” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ग में बीकानेर की सीमा पोपली द्वितीय व गंगाबिशन बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहें। प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलानंद पाठक ने बताया कि जोधपुर प्रांत द्वारा पूरे प्रांत में साहित्यकार वर्ग, महाविद्यालय वर्ग तथा विद्यालय वर्ग में भारतीय परिवार व्यवस्था को केंद्र में रखकर एक कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न जिलों के साहित्यकारों तथा विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी कहानियों का मूल्यांकन तीन चरणों में वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया गया। कहानी प्रतियोगिता का समापन समारोह 9 मार्च को जोधपुर में होगा। जिसमें विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। बीकानेर जिले के प्रतियोगिता प्रभारी एवं साहित्य परिषद के मीडिया प्रमुख राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि महाविद्यालय वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की मनसा सोनी की कहानी “आधुनिकता की कैद में” श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा श्रीडूंगरगढ़ के ही दीनदयाल पारीक की कहानी “जमुना दीदी” ने द्वितीय तथा मनीषा वर्मा राजकीय महाविद्यालय, खाजूवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय वर्ग की कहानी प्रतियोगिता में हिमांगी राठौड़ कक्षा 12 संवित शिक्षण संस्थान बीकानेर प्रथम, मदन सिराण आदर्श विद्या मंदिर नोखा द्वितीय तथा अनीता बिश्नोई कक्षा 11 राजकीय चाचा नेहरू स्कूल नोखा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता साहित्यकारों की कहानियों को पुस्तक रूप में प्रकाशित करवाकर साहित्य परिषद् नए साहित्यकारों को प्रोत्साहित करेगा। प्रांत अध्यक्ष ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।