Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। ननद के घर मायरा भरने गए परिवार में बुजुर्ग दंपती घर पर रूका और भोजन की सहुलियत के लिए टिफिन का ऑर्डर देना उन्हें महंगा पड़ गया। टिफिन खाने के बाद दंपती बेहोश हो गए। होश आने पर उनके होश उड़ गए, जब घर से मोबाइल फोन सहित लाखों की नगदी व गहने चोरी होना पाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद के खिलाफ खाने में बेहोशी की दवा मिलाने व चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी 57 वर्षीय छगनकंवर पत्नी सुल्तानसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को सभी बच्चे ननद के पुत्र के विवाह में मायरा भरने श्रीडूंगरगढ़ से बाहर गए थे। घर पर परिवादिया व उसके पति दो जने ही थे। उन्होंने अपनी जान पहचान के टैक्सी चालक मोमासर बास निवासी घुटिया पुत्र मुंशी को टिफिन लाने के लिए कहा। वह शाम 7 बजे टिफिन लेकर आया। दंपती खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। दोनों को ही जब सुबह होश आया तो देखा कि घर के छजे का शीशा खुला होने के साथ ही बालकोनी का दरवाजा भी टूटा हुआ है। घर के जिस कमरे में कीमती सामान रखा था उसका भी ताला टूटा हुआ मिला। इस कमरे में एक संदूक में रखी 2.50.000 रूपए की नगदी, एक पर्स में 1400 रूपए, सोने का 2.5 भरी का बाजूबंद, दो भरी सोने की बंगड़ी, दो भरी की सोने की पूंछी, दो सोने की अंगूठिया, एक तीन भरी सोने की चेन, एक सोने की माताजी की मुर्ति, ढाई भरी कानों के बाले कनौती सहित, 10 भरी चांदी की पायल, व टेबल पर रखा फोन चोरी कर ले गया। परिवार ने टिफिन लेकर आए युवक पर शक जताया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व सामान बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।