Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नंवम्बर 2020। क्षेत्र में महिला प्रधान अपनी पार्टी का बनाने के लिए क्षेत्र की तीनों बड़ी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पार्टियां जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवार की तलाश में है। विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत दिन भर दावेदारों से बैठकों के दौर में व्यस्त रहें। गांवों की चौपालों पर भावी उम्मीदवारों व उनकी जीत हार पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। दावेदारों ने समर्थकों के साथ ऊपर तक की सांठ-गांठ टिकिट के लिए बिठाने में जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ की सीटों पर बीकानेर में भाजपा नेताओं ने किया मंथन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण के लिए पार्टी के आला नेताओं ने आपस में मंथन किया। बीकानेर के लालगढ़ पैलेस में पंचायती राज चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, सह प्रभारी बलवीर लुथरा, ज़िला संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा, बीकानेर देहात ज़िलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर जिला के पंचायत समिति वार प्रभारी, संयोजकों एंव मण्डल अध्यक्षों के साथ एक-एक सीट के लिये जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों के बारे में फ़ीडबैक लिया, मण्डल अध्यक्षों को शक्तिकेन्द्र संयोजको व बूथ अध्यक्षों से सम्पर्क कर उनकी राय ली गई । सम्पूर्ण फ़ीडबैक के अनुसार फिर शाम को समन्वय समिति की विस्तृत चर्चा हुई जिसमें चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी,सह प्रभारी बलवीर लुथरा, ज़िला संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा, बीकानेर देहात ज़िलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, महामन्त्री कुम्भाराम सिद्ध, मोहनलाल ढाल, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा शामिल हुए। पुर्व मंत्री श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने बताया की भाजपा सर्व सम्मति से पैनल बनाकर प्रदेश में भेजा जाएगा जहां विस्तृत चर्चा होकर प्रदेश स्तर पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा एवं अंतिम निर्णय होगा ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के आला नेताओं ने बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की टिकिटों पर विस्तार से चर्चा की।