Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-02 at 10.19.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

खाटू श्याम के लिए नई बस सेवा शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 28 फरवरी से खाटू श्याम बाबा का लक्खी मेला प्रारंभ हो गया है। मेला 12 दिन चलेगा व मुख्य मेला 10 व 11 मार्च को भरेगा। खाटू श्याम के लिए सीधी नई बस सेवा राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बीकानेर से शुरू की गई है। ये बस सुबह 5.30 बजे बीकानेर से खाटू श्याम के लिए रवाना होगी और श्रीडूंगरगढ़, बीदासर, सुजानगढ़, सालासर, सीकर के रास्ते दोपहर 12.30 बजे खाटू श्यामजी पहुंचेगी। यही बस वहां से 2.30 बजे पुन: रवाना होकर सीकर, सालासर, सुजानगढ़, बीदासर व श्रीडूंगरगढ़ होकर रात 9.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस बस में पुरूष यात्रियों का किराया 270 रूपए और महिलाओं के लिए किराया 145 रूपए तय किया गया है। बस में टिकट ऑलनलाइन के साथ साथ रोडवेज टिकट खिड़की पर भी बुक कराई जा सकेगी।

मंडी व्यापारियों की हड़ताल स्थगित, कल से होगी मंडी में रौनक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषक कल्याण फीस सहित अन्य करों को हटाने की माग को लेकर अनाज मंडियों में सात दिनों से चल रही हड़ताल शनिवार को स्थगित कर दी गई। अब सोमवार से मंडियों में वापस कारोगार शुरू हो जाएगा। कृषक कल्याण शुल्क को हटाने की मांग पूर्व में भी की गई थी। लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण व्यापारियों ने 23 से 26 फरवरी तक हड़ताल करने की घोषणा की थी। इसके बाद व्यापारियों की जयपुर में बैठक हुई, जिसमें दो मार्च तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया था। श्रीडूंगरगढ़ मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि शनिवार को जयपुर में आयोजित सभा में हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब सोमवार से मंडियों में कारोबार पुन प्रारंभ हो जाएगा। मंत्री लालचंद सिद्ध ने बताया कि हड़ताल 23 मार्च तक स्थगित की गई है व 23 मार्च को जयपुर में बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।