Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेरूणा में 300 से अधिक किसानों का पंजीयन किया, दो दिन और होगा शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सेरूणा में गुरूवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप प्रारंभ हुआ। शिविर में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा आयोजित शिविर 28 व 1 मार्च तक जारी रहेगा। किसानों की केवाईसी करवाकर तीन काउंटर लगाए गए। वहीं 300 से अधिक किसानों ने फार्मर आईडी बनाई। शिविर में तहसीलदार कुलदीप मीणा, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, गिरदावर हल्का प्रहलाद सिंह, नायब तहसीलदार विनोद मीणा, हल्का पटवारी, मुकेश लाम्बा, सुभाष पटवारी, मूलसिंह, मनोज कुमार, कृषि सुपरवाइजन बलवीर भादू, मोहन मेघवाल, ई-मित्र संचालक पवन ज्याणी सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहें। रणवीर सिंह ने गांव के शत प्रतिशत किसानों को फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया। शिविर में सेरूणा व नारसीसर के किसान पहुंचे। बता देवें सेरूणा सहित शिविर गुसांईसर बड़ा और जैसलसर में भी तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह व तहसीलदार कुलदीप मीणा ने किसानों को पंजीयन पत्र वितरित किए, शिविर में 300 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ।

राउमावि सातलेरा में 12वीं के विद्यार्थियों दी समारोह पूर्वक विदाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को राउमावि सातलेरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। प्राचार्य नौरतमल सारस्वत, एसडीएमसी सचिव मुकेश कुमार शर्मा और पीटीआई पुष्पा जांगिड़ ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगा कर मुंह मीठा करवाया। सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर जीवन में सबल बनने की शुभकामनाएं दी। संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर लग्न, परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने और तन्मयता से परीक्षा तैयारी करने की प्रेरणा दी। मुकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सुमम कुमारी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता के विषय में बताया। अमरचंद जाखड़ ने विद्यार्थी जीवन में सत्संगति का महत्व बताया। नुजल काजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर राशि 10000/- दस हजार रुपए की लागत से विद्यालय को एक पोडियम और एक ज्योग्राफी प्रैक्टिकल टेबल भेंट की। इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ सुरेश हर्षवाल, लल्लू राम मीना और अनुराधा  सहित समस्त शाला स्टॉफ का अमूल्य सहयोग रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ दी विदाई।

समंदसर में हुआ चार प्रहर पूजन संपन्न, मांगी गांव की कुशलता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर में बीती रात चार प्रहर रूद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ। पंडित पवन शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान महाशिवरात्रि कथा, आरती व पूजन संपन्न हुआ और सभी ने गांव की उन्नति व कुशलता के लिए सामूहिक प्रार्थनाएं की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में आयोजित पूजन में शामिल हुए ग्रामीण, महिलाएं व बालिकाएं भी।