Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुदंलसर, बाना व ठुकरियासर में सोमवार को प्रारंभ हुए है। ये तीन दिवसीय शिविर 25 व 26 फरवरी तक जारी रहेंगे। शिविर में सभी किसानों को एग्रीस्टैक योजना के तहत अपना पंजीयन करवाना है। आज उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने पुदंलसर व बाना पहुंचकर निरीक्षण किया। मित्तल ने अधिक से अधिक पंजीयन करने, दैनिक प्रगति, शिविर समाप्ति पर प्रगति प्रतिवेदन भिजवाने के निर्देश दिए। कैंप में आए किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज पूरे करने और समय से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। आज शिविरों में ठुकरियासर में 116, बाना में 82 व पुदंलसर में 63 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

सर्वर चल रहा है धीरे, किसान हुए परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में पंजीकरण करवाने पहुंचे टाइम्स के पाठक किसानों ने बताया कि पंजीयन की साइट स्लो चल रही है। जिससे समय अत्यधिक लग रहा है। किसान सुबह से आए व कई घंटे बैठे रहें। किसानों ने सरकारी तंत्र से सर्वर ठीक करने की मांग भी की। पंजीकरण के बारे में पूरी अपडेट पढ़ने के लिए इस लिक पर क्लिक करें, जाने कब किस गांव में होगा शिविर :- https://wp.sridungargarhtimes.com/farmers-will-have-to-get-11-digit-unique-farmer-id-camps-will-start-from-5th-february/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में सर्वर स्लो होने से परेशान भी हुए किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण और शत प्रतिशत पंजीयन के दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मित्तल ने प्रशासनिक कार्मिकों सहित जागरूक ग्रामीणों से भी किसानों को पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील की।