Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 14.57.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शांतिभंग में चार जनों को पकड़ा व एक को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने शनिवार रात करीब 8.30 बजे कृषि मंडी के सामने बीदासर रोड पर अंकों पर रूपयों का दाव लगाकर सट्टा लगाते हुए बिग्गाबास निवासी रामचंद्र सिंधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 340 रूपए सट्टा के बरामद किए। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने एक मारपीट के मामले में पूछताछ के थाने बुलाया तो थाने में ही हंगामा मचाने पर रूपाराम व अशोक कुमार पुत्र कोडाराम जाट व रूपाराम के पुत्र दिनेश, जगदीश पुत्र सत्यनारायण को गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने शनिवार को गोपालसर निवासी रतननाथ जोगी को शांतिभंग में पकड़ा।