Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग कार्रवाइयों में चार जनों को शांतिभंग में पकड़ कर पाबंद करवाया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने मोमासर बास के कानाराम और आईदान को उत्पात मचाने पर पकड़ लिया व थाने पहुंचाया। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने धीरदेसर चोटियान के पवन मेघवाल को पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं सेरूणा के हैड कांस्टेबल सत्यवीर ने लिखमीसर उत्तरादा के रामेश्वरलाल को शांति भंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। कालू थाने में हैड़ कांस्टेबल हवासिंह ने हाल निवासी सुरजनसर राजूराम को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं जसरासर थाने के एएसआई भागीरथराम ने बनवारियां बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र बनबावरी को आयुध अधिनियम में जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।