Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2025। कस्बे के प्रताप बस्ती में स्थित श्रीराम नगर में रामस्नेही परंपरा सींथल पीठ के तहत क्षेत्र का प्रथम श्रीसंत आश्रम का नवनिर्माण करवाया गया है। आश्रम में नौ दिवसीय प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इसी परंपरा के संत और आश्रम के संस्थापक मोहनरामजी महाराज द्वारा आयोजित धार्मिक उत्सव में कल बुधवार को मंगल कलश यात्रा के साथ आयोजन प्रारंभ होगा। कलश यात्रा प्रताप बस्ती के बाबा रामदेव मंदिर से निकल कर कथा स्थल तक पहुंचेगी। गुरूवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान विभिन्न सजीव झांकियां सजाई जाएगी व अनेक उत्सव मनाए जाएंगे। महाशिवरात्रि, 26 फरवरी को दिन में कथा पूर्ण होगी तथा रात्रि जागरण व रूद्राभिषेक का आयोजन होगा। 27 फरवरी को सुबह 9.15 बजे हवन पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। आयोजन के दौरान अनेक संतो की उपस्थिति होगी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा महोत्सव में भागीदारी निभाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी व श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर भक्ति व ज्ञान गंगा का लाभ उठाने का आग्रह किया है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आश्रम की सजावट किए जाने के साथ कथा स्थल पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मोहल्ले के सभी परिवारों में धार्मिक प्रवेशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है।