Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें और खरीद की धीमी गति के कारण पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने राजफैड के प्रबंध निदेशक जयपुर सहित स्थानीय एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद हेतु नजदीकी केंद्र नापासर के खरीद केन्द्र को स्वीकृति जारी करने की मांग की है। बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के दोनों खरीद केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में मूंगफली से भरी गाड़ियां कतार में खड़ी है। 28 फरवरी खरीद की अंतिम तिथि है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल खेत में ही पड़ी रहने का डर सता रहा है। इसलिए नापासर खरीद केंद्र पर फसल तुलवाई की स्वीकृति की मांग की है, नापासर खरीद केन्द्र को स्वीकृति जारी करने से सभी पंजीकृत किसान तीनों केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर अपनी फसल तुलवा सकेंगे। जिससे किसानों को फसल तुलवाई से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।