Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-02-14 at 09.07.46
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ आस पास का हाईवे हर दिन हादसों का हाईवे साबित हो रहा है। यहां गुरूवार रात को करीब 9.30-10 बजे मूंगफली से भरी हुई ओवर-साईज की ट्रेक्टर ट्रॉली की झाल में एक कार टकरा गई एवं कार सवार दो जनों को चोटें आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर स्थित 220 केवी जीएसएस के पास बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर कार आ रही थी एवं ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से दोनों घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। दोनों घायलों के हडि्डयों टूटने के समाचार है एवं चोटें जानलेवा नहीं बताई जा रही है। घायल की पहचान गांव पुदंलसर निवासी रामरतन गोदारा के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रेफिक बाधित हो गया था, एवं टोल प्लाजा की क्रेन से पेट्रोलिंग कार्मिकों ने वाहनों को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा कर यातायात सुचारू करवाया।