Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा नहीं देने वालों से वसूल होगी पेनल्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फॉर्म भरकर परीक्षा नहीं देने वाले लापरवाह अभ्यर्थियों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सख्ती दिखाई है। बोर्ड ऐसे अभ्यर्थियों से पेनल्टी वसूल करेगा। एक वित्तीय वर्ष में दो बार लगातार अनुपस्थित रहने वाले से 750 रूपए और फिर लगातार दो बार अनुपस्थित रहने वाले से 1500 रूपए पेनल्टी वसूली जाएगी। यह प्रावधान 1 अप्रेल 2025 से होने वाली भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा। बोर्ड की पिछली कई परीक्षाओं में फॉर्म भरकर आधे अभ्यर्थी भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे थे। बोर्ड को आवेदकों की संख्या के हिसाब से तैयारी करनी पड़ी थी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि हमारा मकसद है अभ्यर्थी परीक्षा के प्रति गंभीर रहें। इसलिए अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर पेनल्टी लगाने का फैसला लिया गया है। इससे सरकार को 100 करोड़ रूपए बचत होगी। हम छोटी परीक्षाओं को छोड़कर अन्य परीक्षाओं में संभाग स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाएंगे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52453 पदों पर होगी भर्ती, सबसे अधिक 22549 शिक्षा विभाग में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी के 52453 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से सबसे अधिक पद अकेले शिक्षा विभाग के है। इन पदों के लिए अगले महीने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से प्रारंभ होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल रहेगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। बोर्ड ने परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। परीक्षा 18 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती का सिलेबस भी जारी हो चुका है लेकिन सिलेबस को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों में नाराजगी भी है। उन्होंने इस भर्ती के सिलेबस में राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर स्पेशल मीडिया पर लगातार अभियान चला रखा है।