Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-02-09 at 13.36.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2025। शुक्रवार को लोक देवता रामदेवजी के मंदिरों में खासी रौनक रही और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाई। वहीं गांव लिखमीसर व कल्याणसर के बीच स्थित प्रसिद्ध बाबा रामदेवजी मंदिर में लगे मेले में गई एक महिला के गले से 11 सोने के फुलड़ो का हार गुम हो गया। कल्याणसर नया निवासी कम्मा देवी, पत्नी रामनारायण गोदारा के गले में पहना 11 सोने के फुलड़े का हार कहीं गुम हो गया। ये हार बाजार कीमत में दो लाख से अधिक मूल्य का था। कम्मा देवी ने गांव आकर संभाला तो गले से हार गायब था। उन्होंने मेले में शामिल हुए ग्रामीणों को कहीं हार मिलने पर लौटाने की अपील की है।

पुलिस व्यवस्था नहीं होने पर रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के लोगों ने बताया कि इतनी भारी भीड़ होने पर भी पुलिस की ओर से मेले में कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। जिससे प्रतिवर्ष यहां सोने के गहने खोने व पर्स इत्यादि चोरी की वारदातें होने लगी है। यहां आस पास के अनेक गांवो से श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते है। ऐसे में चोर उच्चके भी मौके की तलाश में यहां पहुंच जाते है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि कम से कम मुख्य मेले के दिन तो पुलिस व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे वारदातों पर कुछ तो कमी लाई जा सकें। कम्मा देवी के गले से हार कहीं गिरा या किसी ने चोरी किया ये उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसे में उन्होंने लौटाने की अपील की है।