Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2025। नेशनल हाइवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक कबाड़ के बाड़े से करीब 10 लाख रूपए का कबाड़ चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बाड़े के मालिक वाजिद अली पुत्र मोहम्मद अली भाटी तेली ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके कबाड़ का कारोबार है। उसके बाड़े में करीब 20 लाख का कबाड़ पड़ा था। वह 7 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे वह और उसके मजदूर बाड़े से घर गए। 8 फरवरी को सुबह 9 बजे अपने बाड़े में गया तो देखा बाड़े में चोरी हो गई है। चोरों ने करीब 10 लाख रूपए का कबाड़ जिसमें केबल, तांबा, लोहा व प्लास्टिक व अन्य कबाड़ चोरी कर ले गए। वाजिद अली ने थानाधिकारी को परिवाद देते हुए बाड़े से चोरी करने के आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।