Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा बनाने पर भले ही चिकित्सा विभाग एवं दानदाता के बीच ठनी हुई है लेकिन ट्रोमा सेंटर की आवश्यकता कितनी अत्यंत है यह शुक्रवार को दिन भर लगातार हुए हादसों ने जग-जाहीर कर दिया है। शुक्रवार शाम को अभी अभी बीदासर रोड़ पर बीएसएनएल कार्यालय के पास हुए हादसे में एक और मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हादसे में बाईक सवार युवक वहां से गुजर रही बस के नीचे आ गया एवं कुचले जाने से सर में गंभीर चोंटें आई। बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई एवं आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने एम्बुलैंस से शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया।  हैडकांस्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचें है एवं शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक युवक के पास मिले विभिन्न पहचान कार्डों में शिनाख्त पवन पुत्र महावीर राव निवासी मालियों की ढाणी, वार्ड 8, गांधीनगर, किशनगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद बस एवं बाईक दोनो को थाने में खड़ा करवाया गया है। विदित रहे कि शुक्रवार को हादसों में यह पांचवी मौत की खबर क्षेत्रवासियों को मिल रही है एवं हर और हादसों भरे शुक्रवार की चर्चा हो रही है।