Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भले ही हर रोज सड़क दुर्घटनाओं व अन्य हादसों में युवाओं की जानें जा रही है लेकिन दूसरी और सरकार व सरकारी नुमाईदों के लिए क्षेत्र के लोगों की जिंदगी खेल बनती नजर आ रही है। शुक्रवार को ही ट्रोमा सेंटर निर्माण से जुड़ा निर्णय लेने के लिए चिकित्सा विभाग के जयपुर एवं बीकानेर से अधिकारियों का विशेष दल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा है और प्रस्तावित ट्रोमा सेंटर के स्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को सुबह सुबह ही चार हादसों में चार जनों की मौत के समाचार ने क्षेत्रवासियों को द्रवित कर दिया है लेकिन ट्रोमा सेंटर पर पहुंचें अधिकारियों के बोल कुछ ऐसे देखने को मिले के अब यह ट्रोमा सेंटर खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के आशीष जाड़ीवाल ने बताया कि मौके पर पहुंचें अधिकारियों से धरनार्थियों ने मिलना चाहा तो मुलाकात नहीं की गई एवं आपसी चर्चा में इस भूमि को ट्रोमा के नियमों के अनुसार कम पड़ने, पार्किंग के बिना निर्माण नहीं करवाने देने संबधी बातें की। इस पर धरनार्थियों ने अपना विरोध जताया तो मौके पर बहस का माहौल बन गया एवं जयपुर से आए अधिकारी श्रीकरणी हैरीटेज में चले गए। इस दौरान दानदाता परिवार की और से हरिकिशन बाहेती एवं जय बाहेती भी मौके पर मौजूद रहे और 40 करोड़ रुपए की लागत से पूर्व निधार्रित दो तल्लों में 1.20 लाख स्कायर फीट निर्माण करवा कर देने, चारदिवारी, भर्ती भी अपने स्तर पर करवा लेने की बात कही एवं निर्माण अनुमति का पत्र देने की मांग की। वहां पर अभी चिकित्सा विभाग के स्थानीय, बीकानेर एवं जयपुर के अधिकारियों की बैठक चल रही है। हालांकी करणी हैरीटेज में इन अधिकारियों से मिलने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, विहिप के भंवरलाल दुग्गड़, संतोष बोहरा, वासुदेव सारस्वत, श्याम सारस्वत आदि भी पहुंचें है लेकिन अभी तक किसी से मुलाकात नहीं की जा रही। अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।