Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250207-WA0037
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2025। शुक्रवार सुबह सुबह बड़ी खबर निकटवर्ती क्षेत्र रतनगढ़ से आ रही है। जहां अलसुबह करीब 3 बजे जयपुर से आ रही स्लीपर बस एवं ट्रक की आमने सामने की जबरदस्त भींडत हो गई। बीरमसर टोल प्लाजा से रतनगढ़ के बीच हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि दोनो वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए एवं उनमें सवार दो दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई। मौके पर चीख-पुकार मच गई एवं बड़े हादसा होने की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस से एएसआई रामनिवास की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। टोल प्लाजा की एम्बुलैंस सहित 108 एम्बुलैंसें भी मौके पर पहुंची एवं पांच एम्बुलैंसों की सहायता से घायलों को रतनगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। रतनगढ़ चिकित्सालय के डॉ संतोष आर्य ने बताया कि चिकित्सालय में 23 घायलों की पहचान हुई एवं इनमें से 7 जनों को गंभीर चोटें लगने के कारण उच्च चिकित्सा केन्द्र के लिए रैफर किया गया। बस शेखावत ट्रेवल्स की थी एवं जयपुर से श्रीगंगानगर आ रही थी एवं ट्रक जयपुर की और जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई एवं बड़ी संख्या में लोग भी मदद के लिए पहुंच गए। टोल प्लाजा के कार्मिकों ने क्रेन से वाहनों को साईड में कर यातायात सुचारू करवाया। आप भी देखें मौके के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंचें टोल कामिकों, पुलिस जवानों ने निकाला घायलों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रेन की सहायता से वाहनों को हटा कर यातायात किया गया सुचारू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमने सामने की टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीषण दुर्घटना में दोनो वाहनों में सवार हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंची पांच एम्बुलैसों से पहुंचाया गया दो दर्जन से अधिक घायलों को चिकित्सालय।