Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025। क्षेत्र के किसान अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले एवं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में अब आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ रहे है। महिया की अगुवाई में क्षेत्र के किसान मूंगफली खरीद की समय सीमा बढ़ाने सहित चार सुत्रिय मांगों को लेकर आगामी 13 फरवरी को बीकानेर में कलेक्टर का घेराव करेगें। यह निर्णय बुधवार को आयोजित की गई किसान सभा की बैठक में लिया गया है। गौरव पथ स्थित किसान सभा के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में 13 फरवरी को काफिले के रूप में बीकानेर पहुंचने एवं सर्मथन मूल्य पर मूंगफली की सरकारी खरीद की समय सीमा बढ़ाने, बीमा क्लेम दिलवाने, जले हुए ट्रांसफॉर्मर तुंरत बदल कर देने व ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को घेरने का निर्णय लिया गया व सभी कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक संख्या में बीकानेर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां दी गई। बैठक के दौरान पूर्व विधायक महिया ने मूंगफली खरीद की अंतिम समय सीमा सरकार द्वारा 18 फरवरी तक किए जाने, क्षेत्र के 12 हजार से अधिक किसानों में से पिछले तीन महिनों की खरीद में केवल 4 हजार किसानों की मूंगफली तुलवाए जाने की स्थिति से सरकार की किसान विरोधी मंशा सामने आने की बात कही एवं अब अंतिम 13 दिनों में 8 हजार से अधिक किसानों की खरीद किसी भी सूरत में संभव नहीं हो पाना बताया। महिया ने समय सीमा बढ़ाने के साथ साथ बकाया भुगतान भी तुरंत प्रभाव से करवाने की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया एवं संघर्ष के बिना किसान व खेत, खेती का बचना नामूमकिन बताया। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा तहसील अध्यक्ष भंवरलाल, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, नत्थूनाथ मंडा, मालाराम सांसी, पूर्व सरपंच धनाराम भादू, मुखराम भूकर, तोलाराम पारीक, सत्तूनाथ सिद्ध, नवरंग गोदारा, काननाथ जाखड़, दौलत मेघवाल, लिच्छूराम भूंवाल, सीताराम गोदारा, कानाराम, बीरबल पूनियां, मुखराम नैण, भैराराम गोदारा, रामलाल लिखमादेसर, मुखराम नायक, मामराज महिया सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।