Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गत सरकार द्वारा घोषित ट्रोमा सेंटर का निर्माण दानदाता द्वारा करवाने के लिए तैयार होने के बाद भी राजनैतिक द्वेषता के कारण निर्माण शुरू नहीं करने दिया जा रहा एवं यह क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। यह बात कही बुधवार को ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा ट्रोमा सेंटर निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर लगाए जा रहे धरने के 115वें दिन धरनास्थल पर मौजूद नेताओं ने कही। धरने पर बुधवार को बसपा नेता भी पहुंचें एवं अपना सर्मथन देते हुए जनहित की मांग को जल्द पुरा करवाने की बात कही। इस मौके पर धरनास्थल से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गई एवं जमकर नारेबाजी करते हुए निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए बसपा नेता चंपालाल रेगर ने जनहित के इस कार्य को रूकवाने के खिलाफ जनआंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मदनलाल प्रजापत, रामनिवास बाना, ओमप्रकाश मेघवाल, भैराराम मेघवाल, प्रकाश गांधी, सोनिया तोलियासर, यशोदा सिद्ध, मीना देवी, मुकेश सिद्ध, कॉमरेड सोम शर्मा, भंवरलाल प्रजापत, रामकिशन गावडिया, राजाराम गोदारा, रवि बारूपाल, कैलाश बारूपाल, भंवरलाल भादू, आदूराम बाना आदि शामिल रहे।