Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2020। स्वतंत्र भारत में महिला शक्ति का प्रतीक रही इंदिरा गांधी ने देश में महिला सम्मान को जो ऊंचाइयां दी वह आज भी आधुनिक महिला के लिए प्रेरणीय है। ये विचार व्यक्त किए कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि देते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने। गोदारा ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा की पटेल ने युवा पीढ़ी को देश सेवा का मार्ग दिखा कर भारत की नींव मजबूत की। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लोह पुरूष पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव मंगलाराम गोदारा ने
पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव के उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श भी किया गया। निवर्तमान उपप्रधान केशराराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व आने वाले चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमाणी, विमल भाटी, विजयराज सेवग, , सुरेंद्र महावर, मूलचंद स्वामी, विक्रम सिंह राठौड़, राजेश मंडा, अजीज सब्जिफरोश, राजन मुंड, चेनरूप सेवग, मनोज दरख, बाबुदान चारण, रतनसिंह आडसर, ओमप्रकाश जाखड़, प्रभुराम गोदारा, कोडाराम भादू, रामलाल जाखड़, लालचंद नाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आगामी चुनावों की चर्चा भी की।