Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। कस्बे के रानी बाजार में स्थित नगर सेठ श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर में सूर्यसप्तमी महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ। शाकद्विपीय समाज बंधुओं ने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। आदित्य हवन में मुख्य यजमान के रूप में बाबूलाल मथुरिया परिवार सहित शामिल हुए व आहुतियां दी। पूर्णाहुति में शामिल सभी लोगों ने क्षेत्र के लिए मंगल की कामना के साथ धन धान्य की प्रार्थना भगवान सूर्य से की। पंडित मांगीलाल उपाध्याय, पवन उपाध्याय, अनिल भादानी, अभिषेक बोहरा व जीतू उपाध्याय द्वारा हवन पूजन संपन्न करवाया गया। महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस दौरान दिवंगत गणेशमल व टीकीदेवी भोजक की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित सत्संग सुधा कक्ष का समर्पण भी किया गया। कार्यक्रम में भंवरलाल, चौथमल, फूसराज, बिजयराज, शंकरलाल, बुलाकीदास, योगेश, जगदीश प्रसाद, महेश, भवानीशंकर, प्रवीण, घनश्याम, गोवर्धन, बसंत, गोपाल, पंकज, अशोक मथुरिया, चंद्रप्रकाश, बजरंगलाल, गजानंद, शांडिल्य, चैनरूप, मदनलाल, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित शाकद्वीपीय समाज के सदस्यों सहित महिला शक्ति व अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए।