Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-02 at 12.31.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। हाइवे पर जोधासर व झंझेऊ के बीच स्थित एक होटल में एक अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक की सारी गिरिट भर गई। होटलकर्मी बाल बाल बचे व सामान सहित अनेक टूट फुट का नुकसान हो गया है। सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे होटल मालिक बेनीसर निवासी बीरबल राम व उनके कार्मिक अपने होटल में बैठे थे। तभी एक ट्रक आकर पलट गया और ट्रक की गिरिट होटल में घुस गई। जोधासर के भंवरसिंह चंद्रावत सहित सामने स्थित होटल व आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। गनीमत रही गिरिट से मामूली चोट के अतिरिक्त सभी होटलकर्मी बाल बाल बच गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। देखें मौके का वीडियो:-  https://www.facebook.com/share/v/1E7BCvDZM3/?mibextid=xfxF2i