Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पीएमश्री कितासर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर की पीएमश्री राउमावि विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ आयुष जानू, डॉ प्रदीप जाखड़, सीएचओ इंद्रचंद, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका ढाका, एएनएम कमलेश, फार्मासिस्ट बनवारीलाल व अंकिता मुटरेजा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में बच्चों व शिक्षकों के शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, नेत्र ज्याति की जांच की ओर दवाइयां दी। इसके साथ विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता और लेख लेखन प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता और लेख लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री कितासर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

कन्या कॉलेज में खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदू देवी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक व खेलकूद सप्ताह का समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्रभारी जितेंन्द्र भाटी द्वारा महाविद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। भाटी ने बताया कि कॉलेज में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह का आयोजन संपन्न हुआ है। खेलकूद में सुमन ज्याणी, मोनिका, कल्पना, सरिता भुंवाल, माया सिद्ध, पार्वती प्रजापत, अंजू शर्मा, पूजा जाट, कोमल प्रावृत्ति, सुशीला, कविता जाखड़, दिव्या भाटी, आयना जाखड़, कविता लांबा, बसंती लांबा, कोमल जैन, मैना लांबा, कांता लांबा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुराधा शर्मा, सुमन, अंजू, पूजा बाना, पूजा सिद्ध, खुशी सिखवाल, तारा, इंद्रा, लाली, अंकिता, दिव्या, सायना, बसंती, मुली शेखावत, प्रीति, कविता को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या कॉलेज में खेलकूद व सांस्कृतिक सप्ताह समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।