Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sadhu
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। शहीद हेमू कालाणी पार्क में संत ओमदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह में “समाजसेवी चेलाराम भाटी: व्यक्तित्व एवं कृतित्व” पुस्तक का विमोचन किया। समारोह में महाराज ने जीव मात्र के प्रति सेवा व दया का भाव रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दूसरों की भलाई करना ही सच्चा मानव धर्म है। समारोह में संत विजयानंद व संत भींवादास भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए। सुथार ने कहा कि युवा अपने पूर्वजों के उदार मन व कर्म से प्रेरणा लेकर जीवन पथ पर बढ़ेंगे तो वे भटकन का शिकार नहीं होकर अपने परिवार व समाज का सम्मान बढ़ाने में सहायक हो सकेंगे। जिससे पूर्वजों की कीर्ति भी उज्ज्वल होगी। समारोह की अध्यक्षता सहीराम लीलड़ ने की व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि भवानी प्रकाश तावणियां, साहित्यकार श्याम महर्षि, मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला, प्रधान संतोष मेघवाल शामिल हुए। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन व लेखन मनराज कांटीवाल ने किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। आयोजन में जितेन्द्र सिंह भाटी, ब्रह्मप्रकाश भाटी, जगदीश भाटी, बाबूलाल भाटी, मालाराम सातलेरा, लालचंद बैलासर सक्रिय रहें। कार्यक्रम का संचालन कवि हरिराम गोपालपुरा व साहित्यकार सत्यदीप ने किया। आयोजक चेलाराम रामी देवी भाटी सेवा समिति के अध्यक्ष थानमल भाटी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने मंच पर किया पुस्तक का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में बड़ी संख्या में मौजिज लोग शामिल हुए।