Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2025। बुधवार को वीर तेजाजी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। तेजा मंदिरों में विशेष पूजा आरती का आयोजन हुआ वहीं घरों में लोगों ने ज्योत आरती कर चूरमे का भोग लगाया। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में बुधवार को लोक देवता वी तेजाजी का जन्मोत्सव युवाओं ने धूमधाम से मनाया। युवा जमकर तेजा भजनों पर झूमे व खूब जयकारे लगाए। यहां उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के युवा व बच्चे शामिल हुए। कई केक काटे गए व तेजाजी को भोग लगाकर प्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व सरपंच भंवरलाल डूडी, भोमाराम डूडी, युवा नेता छगनलाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, सोहनलाल नायक, श्यामलाल मेघवाल, टिकूराम प्रजापत, लूणाराम बावरी, प्रहलाद नाई, कालूराम डूडी, सांवरमल शर्मा, डूंगरमल डूडी, भागीरथ डूडी, मुकेश डूडी, पवन डूडी, भगवान तर्ड, नोपाराम डूडी, रेंवतराम सहित उत्साहित युवा शामिल हुए। वहीं गांव जेतासर के माताजी मंदिर में युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ वीर तेजाजी का जन्मोत्सव मनाया। युवाओं ने कई केक काटकर तेजाजी को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं को केक का वितरण किया। युवाओं ने जयकारे लगाते हुए वीर तेजा के जीवन से प्रेरणा लेने की चर्चा की। इस दौरान रामकिशन खिलेरी, मुनीराम खिलेरी,सीताराम खिलेरी, बाबूलाल खिलेरी, सुरेश खिलरी, सांवरमल खिलेरी, पूनमचंद खिलेरी, गणेश खिलेरी, बाबूलाल सारण, राकेश खिलेरी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केक काटकर मनाया उत्सव, तेजा गायन पर खूब झूमे, लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में धूमधाम से मनाया वीर तेजाजी का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में युवाओं ने धूमधाम से मनाया तेजाजी का जन्मोत्सव, केक काटकर मनाई खुशियां।