Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-26 at 21.47.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। राज्य सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का सोमवार 27 जनवरी को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है एवं इस दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से गुजरते समय यहां नेशनल हाईवे पर नया बनाया गया अतिरिक्त खरीद केन्द्र के अवलोकन की भी चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मूंगफली खरीद में किसानों के अटके हुए भुगतान को लेकर किसान आक्रोशित है एवं सहकारिता मंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान जिले कई जगहों पर उनका घेराव करने की चेतावनी दी है। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने प्रेस नोट जारी कर जिले भर में श्रीडूंगरगढ़ खरीद केन्द्र का भुगतान सबसे ज्यादा लेट होने की जानकारी दी एवं अभी तो पिछली 6 दिसम्बर को की गई खरीद का भुगतान भी बकाया चलने की बात कही। ऐसे में आक्रोशित किसान अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सहकारिता मंत्री का घेराव करेगें एवं खरीद को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं आने पर रोष जताएगें।