Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2025। गुरूवार रात गांव सातलेरा के निकट हाइवे पर हुई एक दुर्घटना में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बिग्गा निवासी श्रमिक 40 वर्षीय नानूराम मेघवाल की मौत हो गई। शव को पुलिस द्वारा मोर्चरी में रखवाया गया और शुक्रवार को सीएचसी के बाहर गांव बिग्गा के ग्रामीण पहुंच गए है। ग्रामीणों द्वारा धरना देते हुए नानूराम पर आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। यहां पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरीराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, डॉ विवेक माचरा व राजेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी भी पुलिस दल के जवानों के साथ मौके पर तैनात है। धरनार्थी मुआवजा देने की मांग को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नानूराम की मौत के बाद उसके आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर एकत्र हुए परिजन, नेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पीसीसी सदस्य हरीराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, डॉ विवेक माचरा व राजेंद्र मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण पहुंचे सीएचसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी के बाहर लगाया धरना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी पुलिस जवानों के साथ पहुंचे मौके पर।