Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-22 at 18.16.24 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ सहकारी समिति के कार्यालय में बुधवार को समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से किसान हित में समर्थन मूल्य पर खरीद अब दो स्थानों पर किए जाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा ने की वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशवंत सिंह मौजूद रहें। विदित रहें खरीद की धीमी चाल से परेशान किसानों की कतारें आज मंडी से नेशनल हाइवे पर कोर्ट के पार तक लगी है। अब तक खरीद केंद्र में 12000 में से मात्र 3200 किसानों की खरीद हो पाई है। ऐसे में खरीद अवधि के करीब 66 प्रतिशत समय पूरा होने के बाद कुल खरीद का 30 प्रतिशत माल ही खरीद हो सका है। इस समस्या को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने भी प्रमुखता से उठाया था। वहीं मंगलवार को किसानों द्वारा किए गए सड़क जाम प्रदर्शन में भी इस मांग को उठाया गया। यशवंत सिंह ने टाइम्स को बताया कि ऐसे में खरीद अवधि में एक माह शेष है और 9000 किसानों को लाभ देने के लिए खरीद केंद्र श्रीडूंगरगढ़ ए को पृथक से खोल कर मूंगफली खरीद की जाएगी। समिति सदस्य मोहन भादू ने बताया कि नेशनल हाइवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक कॉलोनी में स्थान तय कर दिया गया है। तुलवाई के लिए यहां कांटे, कैमरे, बारदाना सहित तुलवाई की व्यवस्थाएं सोमवार तक कर ली जाएगी व सोमवार से नए केंद्र पर खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी। यहां खरीद प्रारंभ हो जिससे खरीद दोगुनी हो सकेगी और एक ही दिन में 100-100 से अधिक किसानों की मूंगफली तुलवाई हो सकेगी। बैठक में वेयरहाऊस की कमी के कारण माल उठाव में हो रही परेशानी की भी चर्चा की गई। बैठक में मोहन भादू, मोडाराम तर्ड, गोपाल भादू, नत्थूनाथ मंडा सहित समिति सदस्य मौजूद रहें।