Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2020। कई दिनों की रेकी के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात्रि को क्रिकेट बुकी पर कार्रवाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को लीड कर रहे सीओ श्रीडूंगरगढ़, धर्माराम गिला ने बताया कि प्रशिक्षु आरपीएस जरनैलसिंह की अगुवाई में कि गई इस कार्रवाई में चार क्रिकेट सटोरियों को पकड़ा गया है एवं लाखों रुपए का हिसाब किताब जब्त किया गया है। कस्बे के कालूबास मे सुभाष प्रजापत के घर में किए जा रहे इस सट्टे पर कार्रवाई के दौरान कालूबास निवासी प्रदीप राठी, गजानंद प्रजापत, मुरली मनोहर सारड़ा, गिरधारीसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर एक और व्यक्ति था लेकिन वह मौके से भाग छुटा। कार्रवाई में करीब 33 लाख रुपए का हिसाब, एक एलईडी, एक लैपटाप एवं करीब 10 मोबाईल जब्त किए गए है। विदित रहे कि जुए एवं सट्टे के कारण जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में पूरे राज्य में बीकानेर जिले का नाम क्रिकेट बुकी के कारण सुर्खियों में है। ऐसे में पूरे जिले में बुकी के खिलाफ विशेष अभियान चला कर धडाधड़ कार्यवाहियां की जा रही है। खबर लिखे जाने तक प्रकरण में मामला दर्ज किया जा रहा है एवं पूरी जानकारी के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आपको और अपटेड रखेगा।