Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
7dded044-1032-4658-b1b5-919d0158f4c0
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंगलवार को विधायक लोकसेवा केन्द्र में जनसुनवाई का आयोजन किया। दिन भर चली इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर विधायक के पास पहुंचें एवं विधायक ने संबधित विभागों के अधिकारियों को उचित निर्देश देकर जनता की समस्याएं प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश भी दिए। महिया ने बताया कि जनसुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी एवं दिन भर विधायक लोकसेवा केन्द्र पर उपस्थित रह कर वे जनता से मिलेगें। जनसुनवाई के दौरान किसान सभा के कॉमरेड मोहनलाल भादू, गोपाल भादू, मुखराम गोदारा, श्यामसुंदर आर्य, भंवरलाल भुंवाल, काननाथ सिद्ध, एसएफआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, क्रय विक्रय अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ सिद्ध, मोडाराम तर्ड, सरपंच जसवीर सारण, सरपंच कुंतासर ओंकारनाथ नायक, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, पूर्व सरपंच मोमासर जेठाराम भांभू, पूर्व सरपंच बिंझासर पुरखाराम गोदारा, पूर्व सरपंच मालाराम नेण, उपसरपंच लालचंद सारण, सूडसर सरपंच प्रतिनिधि तोलाराम मेघवाल, चुन्नीलाल टाडा, शंकर पूनिया सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।