Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। नोखा क्षेत्र में 8 लाख 35 हजार की लूट के मामले में पीड़ित के दोस्त ने ही लूट की साजिश रची थी। एएसपी कैलाश सिंह सांदु ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि नोखा निवासी बाबूलाल, राकेश व सुनील केा गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित मांगीलाल रामावत के नोखा निवासी दोस्त कानाराम जाट ने ही लूट की साजिश रची थी। पीड़ित मंगलवार को अपने बीकानेर निवासी दोस्त अरुण के नौ लाख रुपए लेने नोखा में कानाराम के पास आया था। कानाराम और पीड़ित मांगीलाल भी दोस्त थे और कानाराम के मन में लालच आ गया। उसने अपने दो साथियों राकेश व सुनील के साथ मिल कर रुपए लूटने की साजिश रची। पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल का मुआयना किया और फुटेज देखे, तो कानाराम पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की, तो सारा राज उगल दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथी दिल्ली वाली बस से हिमाचल जाने वाले हैं। वे दोनों शाम को नोखा से निजी बस में दिल्ली के लिए रवाना हुए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के दिल्ली जाने वाली बस में सवार होने की पुख्ता सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को अलर्ट किया। आरोपियों के फोटो भेजे गए और देर रात पुलिस ने राकेश व सुनील को एक निजी बस से दस्तयाब कर लिया।
यह था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के नत्थूसर बास निवासी मांगीलाल रामावत नोखा में अपने दोस्त कानाराम जाट से मंगलवार को रुपए लेने गया था। कानाराम उसे अपनी बाइक पर बस चढ़ाने के लिए बस स्टैंड पर आ रहा था। रात करीब 10 बजे वह जैसे ही राणेराव तालाब के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक आई, जिस पर दो युवक सवार थे। बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए।