Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2025। क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियों लगातार बढ़ रही है। नागरिकों का कहना है कि ऐसा लग रहा है सरे बाजार चोर घुम रहें है। रानी बाजार में स्थित एक कटले में श्रीजी हैंडलूम से शनिवार रात करीब पौने नौ बजे एक चोर ने दुकान के बाहर लटकी हेवी रेंज ब्लेंकेट चोरी कर ले गया। क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरियों लगातार हो रही है। घरों में बाहर बाखल की ओर रखा सामान हो या बाजार में दुकान के बाहर रखा सामान, सभी उठाईगिरों की नजर पड़ते ही गायब हो जाते है। ऐसी घटनाओं में नागरिक एक दूसरे को सचेत व सावधान करते नजर आते है। श्रीजी हैंडलूम के मितेश ने बताया कि शनिवार को ऊपर की दुकानों के मालिक मंगल कर निकल गए व हम देर तक काम रहें है। उठाईगिरे ने मौके पर दो तीन चक्कर काटकर पहले किसी के न आने को तस्दीक किया व उसके बाद कंबल उठाकर दौड़ गया। कंबल गायब होने पर कैमरे खंगाले तो दुकान मालिक को चोर की हरकत की जानकारी मिली। आप भी देखें नीचे दिए गए वीडियो में चोर की पूरी हरकत:- https://www.facebook.com/share/v/19tA9UL3ek/