Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी ट्रेलर मालिक के साथ उसके ही रखे हुए ड्राईवर ने विश्वास घात किया एवं ट्रेलर की ट्रोली, टायर निकाल कर बेच दिए व बैंक खाता भी साफ कर दिया। इस संबध में रामसरा निवासी ट्रेलर मालिक बेगाराम जाट ने इसी गांव के तोलाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। बेगाराम ने पुलिस को बताया कि उसके ट्रेलर पर तोलाराम को ड्राईवर रखा हुआ था एवं गत 31 दिसम्बर को उसने तोलाराम को 70 हजार रुपए देकर बीकानेर भेजा व इंस्योरेंश करवा कर गाड़ी भरने को कहा। अब 3 जनवरी को बीकानेर स्थित एम के ऑटोमोबाइल से फोन आया कि आपका ट्रक वर्कशॉप में खड़ी है एवं उसके ट्रॉली नहीं है एवं टायर भी पुराने लगाए हुए है। इस पर उसने ड्राईवर को फोन किया तो उसने बेच देने की बात कही। आरोपी ने उसके दिए हुए 70 हजार नकद रुपए चुरा लिए एवं उसकी गाड़ी की ट्रोली एवं टायर भी चुरा कर बेच दिए। आरोपी के नम्बर को भी उसने अपने खाते से लिंक करवा रखा था और आरोपी ने खाता भी खाली कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेगें।