Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर का निर्माण राजनैतिक स्वार्थ के चलते लटकाया जा रहा है एवं इसके खिलाफ अब क्षेत्र के युवाओं ने कमर कस ली है। ट्रोमा के निर्माण में अडंगें लगा कर सत्ता एवं प्रशासन को अब क्षेत्रवासियों की जिंदगियों से खेलना महंगा पड़ेगा और क्षेत्र के युवा आगामी 15 जनवरी को सत्ता एवं प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। ये ऐलान करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि वर्तमान विधायक द्वारा निजी स्वार्थ के चलते ट्रोमा के निर्माण में बाधाएं लगाई जा रही है एवं इस कारण क्षेत्र में अभी तक बन कर तैयार हो जाने वाले ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू तक नहीं हो पाया है। बाना ने बताया कि ट्रोमा की घोषणा से अभी तक करीब दो साल में 100 से अधिक क्षेत्रवासियों की मौतें सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में हो चुकी है और इस कारण क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी से भंयकर रोष व्याप्त है। इस संबध में क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से धरना भी चलाया जा रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने से क्षेत्रवासी खासे निराश है। ऐसे में अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी ट्रोमा निर्माण के आंदोलन में अपनी भूमिका निभाएगें। बाना ने बताया कि 15 जनवरी को होने वाली सभा में क्षेत्रवासी अपना आक्रोश प्रशासन के समक्ष जताएगें एवं जल्द से जल्द निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर नहीं करने पर उग्र एवं बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ करने की चेतावनी भी देगें।